सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नरपत सिंह राजपुरोहित कोटपूतली नगरपालिका मण्डल के नये अधिशाषी अधिकारी नियुक्त

ईओ की अनुपस्थिति में पालिका में नगरवासियो के दैनिक कार्य हो रहे थे प्रभावित
विधायक यादव के मुख्यमंत्री को अवगत कराये जाने पर राज्य सरकार ने जारी की नियुक्ति
न्यूज चक्र।

कोटपूतली। कस्बा स्थित नगरपालिका मण्डल में विगत कई दिनो से अधिशाषी अधिकारी की अनुपस्थिति में जहॉं पालिका में पड़ने वाले नगरवासियो के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे थे। वही पालिका के रोज-मर्रा के कार्य भी काफी दिनो से ठप्प पड़े थे। जिसको लेकर भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। इस संबंन्ध में विधायक राजेन्द्र सिंह यादव ने सोमवार को मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे से हुई व्यक्तिगत मुलाकात में मुख्यमंत्री को पालिका की खस्ता हालत व ठप्प पड़े कार्यो से अवगत करवाया। इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल प्रभाव से प्रसंज्ञान लेते हुए नगरपालिका कोटपूतली के ईओ पद पर नरपत सिंह राजपुरोहित को नियुक्त करने के निर्देश स्वायत शासन मंत्रालय को दिये। साथ ही मंत्रालय द्वारा भी उनकी ईओ पद पर नियुक्ति के आदेश जारी कर दिये गये है।उल्लेखनीय है कि स्थानीय पालिका के ईओ पद पर पिछले कई दिनो से नगरपालिका बहरोड़ के अधिशाषी अधिकारी राहुल गुप्ता को कोटपूतली का अतिरिक्त प्रभार दिया हुआ था जिससे पालिका के विभन्न कार्य प्रभावित हो रहे थे। इसके लिए यादव ने मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ईओ के पद पर स्थाई नियुक्ति होने से पालिका के कार्य सुचारु रुप से सम्पन्न हो सकेगें।


अपने समाचार या लेख हमें ई- मेल करें newschakra@gmail.com पर, या whatsapp करें 7877660141 पर

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किस्मत तो उनकी भी होती है जिनके हाथ नहीं होते

  किस्मत तो उनकी भी होती है जिनके हाथ नहीं होते ... कहते हैं हाथों की लकीरों पर भरोसा मत कर , किस्मत तो उनकी भी होती है जिनके हाथ नहीं होते। जी हां , इस कथनी को करनी में बदल दिया है राजस्थान की कोटपूतली तहसील के नारेहड़ा गांव की 14 वर्षीय मुखला सैनी ने। मुखला को कुदरत ने जन्म से ही हाथ नहीं दिये , लेकिन मुखला का हौसला , जज्बा और हिम्मत देखिए , उसने ‘ करत-करत अभ्यास के जड़मत होत सुजान ’ कहावत को भी चरितार्थ कर दिखाया है , अब वह अपने पैरों की सहायता से वह सब कार्य करती है जो उसकी उम z के अन्य सामान्य बच्चे करते हैं। कुदरत ने मुखला को सब कुछ तो दिया , लेकिन जीवन के जरूरी काम-काज के लिए दो हाथ नहीं दिये। बिना हाथों के जीवन की कल्पना करना भी बहुत कठिन है , लेकिन मुखला ने इसे अपनी नियति मान कर परिस्थितियों से समझौता कर लिया है। हाथ नहीं होने पर अब वह पैरों से अपने सारे काम करने लग गई है। पढ़ने की ललक के चलते मुखला पैरों से लिखना सीख गई है और आठवीं कक्षा में पहुंच गई है। मुखला को पैरों से लिखते देखकर हाथ वालों को भी कुछ कर दिखाने की प्रेरणा लेनी चाहिए...

जादुई धरातल पर असली मुलाकात, गzेट मैजिशियन शिव कुमार के साथ

आरा मशीन से कटकर दो टुकड़ों में बंट जाते हैं जादुगर शिवकुमार प्रश्न- शिव कुमार जी, जादू क्या है? इससे किस प्रकार लोगों का स्वस्थ मनोरंजन हो पाता है? जवाब- जादू विज्ञान पर आधारित एक कला है, और इस कला को खूबसूरती के साथ पेश करना ही मैजिक है। इसमें सामाजिक संदेश छिपे होते हैं। लोगों को अंधविश्वास से लड़ने की प्रेरणा देता है जादू। इसलिए इससे स्वस्थ मनोरंजन भी होता है। प्र श्न- अगर जादू एक कला है, विज्ञान है तो फिर जो लोग टोने-टोटके करते हैं, झाड़-फूक करते हैं, वो क्या है? जवाब- यह बिल्कुल गलत और झूठ है कि टोने-टोटकों या झाड़फूंक से किसी को वश में किया जा सकता है। तंत्र-मंत्र जादू-टोना कुछ नहीं होता है। अगर जादू से किसी की जान ली जा सकती या दी जा सकती तो सरकार देश की सीमाओं की रक्षा के लिए एक जादूगर को नियुक्त कर देती और किसी को शहीद होना नहीं पड़ता। ...लेकिन ऐसा कुछ नहीं होता है। जादू से सिर्फ एक स्वस्थ मनोरंजन हो सकता है, ऐसा मनोरंजन जिससे डिप्रेशन का मरीज भी ठीक हो जाता है। प्रश्न- ...तो जादू के शो के माध्यम से आप किस प्रकार के संदेश समाज को देते हैं? जवाब- हम अपने शो में लड़की को गायब क...

लापरवाही का शिकार गांव बनेटी, सभी सुविधाऐं होने के बावजूद उनका उपयोग नहीं कर पा रहे ग्रामवासी