राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष एंव पीसीसी मैम्बर राजेन्द्र सिंह यादव ने कोटपूतली कांग्रेस कार्यालय में श्रीमती इन्दिरा गांधी की पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित करते हुए कोटपूतली एंव नारेहड़ा ब्लाॅक के कांग्रेसी कार्यकर्ताओ की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सभी को एकजूट होकर श्रीमती गांधी के सिद्धान्तो के अनुरुप कार्य करना चाहिए तथा कहा कि श्रीमती गांधी दुनिया की महानतम विभुतियो में से एक थी। इन्दिरा जी असाधारण रुप से जुझारु नेता थी एंव उनमें गजब की कल्पनाशीलता व नेतृत्व क्षमता थी जिसके कारण उनके धुर विरोधी भी तारीफ करने से नही चुकते थे। इस अवसर पर कोटपूतली ब्लाॅक के अध्यक्ष बुद्धराम सैनी एंव नारेहड़ा ब्लाॅक के उदयवीर सिंह तंवर ने कार्यकर्ताओ को श्रीमती इंदिरा जी की जीवनी से प्रेरणा लेते हुए कार्य करने की सलाह दी। बैठक में नगर अध्यक्ष एड.अशोक आर्य, युवा नेता विराट यादव, सुबेसिंह चैधरी, महामंत्री मुरलीधर गुप्ता, उपाध्यक्ष सुरजाराम मीणा, पुर्व पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द सैनी, किसान कांग्रेस के नेता रोशन धनकड़, मुनानुदीन कुरैशी, नगर उपाध्यक्ष इन्द्राज सैनी, शंकरलाल सोनी, प्रवक्ता एड.रोहिताश चैधरी, पूर्णमल दीवान, वीरसिंह चैधरी, रामवतार गुर्जर, ओबीसी के जिलाध्यक्ष सेडूराम कसाणा, राजपाल चैधरी, प्रवक्ता राजबीर यादव, गिरधारी लाल गुरुजी, पूर्णसिंह तंवर, जसवंत माठ, धर्मपाल रावत, गोधराज शर्मा, रविन्द्र यादव एडवोकेट, रामवतार यादव, सुगन कसाणा सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता एंव जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
|
न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। दक्ष सेवा संस्थान कोटपूतली की ओर से आज सृष्टि के प्रथम राजा महाराज दक्ष प्रजापति जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया, राजा दक्ष प्रजापति की विशाल झांकी, शिव पार्वती व अन्य देवताओं की झांकियों के साथ पूतली रोड से शुरू होकर नगर पालिका तिराया होते हुए कोटपुतली बस स्टैंड पर पहुंची और वहां से सुदरपुरा रोड प्रजापति छात्रावास जाकर विसर्जित हुई। इस दौरान प्रजापति समाज के हजारों युवा और बुजुर्ग, झांकी के साथ बैंड बाजे व डीजे पर बजते भजनों पर थिरकते व नाचते चले। शोभायात्रा के कोटपूतली मेन चौराहा पहुंचने पर झांकी के शिव पार्वती कलाकारों के द्वारा शिव तांडव नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। शोभा यात्रा में मथुरा के जाने-माने कलाकारों ने हिस्सा लिया। शोभा यात्रा के दौरान राहगीरों को प्रसाद वितरण भी किया गया। शोभायात्रा में दक्ष सेवा संस्थान के कार्यकर्त्ताओं सहित हजारों की संख्या में प्रजापति बंधुओं ने हिस्सा लिया, इस दौरान आरएएस बनवारी लाल बासनीवाल, झाबरमल, दिलीप, लेखराज, रतिराम शेखूपुर, अमरजीत सिंह व राजेश कुमार प्रजापति सहि...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें